झूठे प्रचार से जनता के आखों में धूल झोंक रही भाजपा सरकार: करन माहरा

👉 बागेश्वर में कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष 👉 राज्य कठिन दौर से गुजर रहा है: कुंजवाल सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस…

झूठे प्रचार से जनता के आखों में धूल झोंक रही भाजपा सरकार: करन माहरा

👉 बागेश्वर में कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष
👉 राज्य कठिन दौर से गुजर रहा है: कुंजवाल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि कांग्रेस समाज को सुधारने वाली पार्टी है। जिसने देश को एम्स, आईआईटी, आईआईएम, बीएचईएल, केंद्रीय व नवोदय, विद्यालय सहित कई विकास योजनाएं दी, लेकिन भाजपा शिक्षा का भगवाकरण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि झूठा प्रचार कराकर सरकार जनता के आंखों में धूल झोंकने पर तुली है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पर अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का कार्य किया। नकल माफिया सरकार की कमजोर पैरवी के चलते छूट गए है। लेकिन प्रदेश के नोजवान ठगे जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है, लेकिन झूठा प्रचार करवा कर भाजपा सरकार देश व प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा उस देश की जनता भिखारी होगी वाली कहावत को मोदी सरकार चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी, इनकमटैक्स, सड़क टेक्स, ग्रीन टैक्स के साथ 54 प्रतिशत टैक्स ले रही है।

उन्होंने भाजपा को विकास सहित किसी भी मुद्दे पर खुली चुनोती देते हुए कहा कि अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता चर्चा को आगे आये तो स्वागत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनावों के बाद देश में चुनाव होंगे या नही ये चिंता देश की जनता कर रही है। क्यों भाजपा ना संविधान को मानती है ना संविधान प्रदत्त कानून को मानती है। भाजपा में तानाशाही चरम पर है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें व पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुचाने के लिए कार्य करने की अपील की।

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राज्य आज कठिन दौर से गुजर रहा है। जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नही है। सरकार के कार्य केवल विज्ञापन होर्डिंग पर दिख रहे है। धरातल पर कुछ नही दिख रहा है। महंगाई चरम पर है। रोजगार की कोई बात इस सरकार में नही होती । जो पार्टी या राजनेता सरकार के खिलाफ बात करते है उन्हें ईडी व सीबीआई के जरिये डराया जा रहा है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बेस पार्टी है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात कहने की आजादी है। लेकिन भाजपा में एक व्यक्ति आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जो तानाशाही चल रही है वह आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की कुरीतियों को आमजन के सम्मुख रखने की अपील की।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित है। जनपद में छात्रसंघ चुनावो में पार्टी जे फ्रंटल संगठन एनएसयूआई की गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, कांडा महाविद्यालय में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिससे युवाओं में जोश पैदा हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं लोकसभा चुनावो में जीत दर्ज करने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगत डसीला व संचालन गोपा धपोला ने किया।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,गोपाल दत्त भट्ट, दर्शन लाल सिंह, लोकमणि पाठक,जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी,बसंत कुमार, रवि चन्द्र, खजान गुड्डू, राजेन्द्र टँगडिया, महेश कांडपाल, ललित गोस्वामी, सुनील भंडारी, राजेन्द्र राठौर, गिरीश कोरंगा, गोपाल राम, गोविंद बिष्ट, रमेश भंडारी, दीपक ऐठानी, राजेंद्र परिहार, ललित बिष्ट, लक्ष्मी धर्मसत्तू, पूजा आर्य, गीता रावल, भगत रावल, देवेंद्र परिहार कमलेश गड़िया, संजय फर्स्वाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *