HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: देश में भय का माहौल पैदा कर रही भाजपा सरकार: हरीश

बागेश्वर: देश में भय का माहौल पैदा कर रही भाजपा सरकार: हरीश

ADVERTISEMENTS

पूर्व मुख्यमंत्री ने गरुड़ में चुनावी सभा ​को किया संबोधित

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बोले, डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल, अब परिवर्तन की लहर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हिमांचल व कर्नाटक के चुनावों के बाद देश की जनता अब कांग्रेस से उम्मीद लगाने लगी है। पूरे देश में परिवर्तन की लहर दिखने लगी है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को जिताने की अपील की।

श्री रावत आज बागेश्वर जिलांतर्गत गरुड़ रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री रावत ने कहा कि भाजपा राज में काम कम प्रपोगण्डा ज्यादा है। लोगों को डराकर भय का माहौल भाजपा सरकार ने बनाया है। उसका कांग्रेस कार्यकर्ता डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2023 तक भाजपा ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आयी है, लेकिन जो विकास की उम्मीद जनता ने की थी, वह पूरी नहीं हो पाई। भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों की कमाई काफी अधिक हुई है, जबकि जनता के ऊपर महंगाई का बोझ लादा जा रहा है। सिलेंडर, तेल, राशन पर महंगाई चरम पर है।

हरीश रावत ने कहा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार गरीब जनता का शोषण कर रही हैं जब कांग्रेस सरकार थीं तब लोगों को चावल गेहूं के अलावा कैरोसिन, चीनी, मिलती थी, लेकिन आज कैरोसिन दिखाई तक नही देता। गरीब के बच्चे आज कड़ी मेहनत करके पेपर देते हैं, लेकिन सरकार पेपर लीक कराकर उनकी मेहनत में पानी फेर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा हमेशा से जनता को ठगा है। भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा से अंतर रहा है। उन्होंने कहा बागेश्वर उपचुनाव पूरे देश में एक नजीर पेश करेगा और इस गूंगी बहरी सरकार को जनता की ताकत का महत्व बताएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किस मुंह से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कर रही जबकि बागेश्वर आज भी विकास की ओर देख रहा है इनके हर बार के वादे वैसे के वैसे हैं।

अब फिर से नए वादों की एक झड़ी लगाई जाएगी यह केवल झूठ बोलना जानते हैं ऐसी सरकार को हम सभी को मिलकर उखाड़ फेंकना होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओ ने श्री रावत का गरुड पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। सभा को पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, गोपाल दत्त भट्ट, गोविद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण, हरीश धामी, भगत डसीला, भैरव नाथ, प्रकाश कोहली, भरत फर्स्वाण, बबलू नेगी, विपिन उप्रेती, प्रेमा परिहार, लक्ष्मण आर्या, रवि चंद, सुंदर बरोलिया,सभा की अध्यक्षता गिरीश कोरंगा व संचालन भुवन पाठक ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments