अल्मोड़ा: खराब माहौल के बावजूद सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही भाजपा

🖋️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज की सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया व आरोप सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा है…

खराब माहौल के बावजूद सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही भाजपा

🖋️ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज की सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया व आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा है कि आज पूरे उत्तराखंड में माहौल खराब चल रहा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसे में भाजपा के लोग अल्मोड़ा में सरकारी खर्चे पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि हल्द्वानी में माहौल खराब है और कई पुलिस कर्मी और लोग घायल हैं, यहां तक मौतें भी हो चुकी हैं। शहर बंद होने से जनता परेशान चल रही है। इसके बावजूद भाजपा के लोग सरकारी खर्चे पर अल्मोड़ा में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अल्मोड़ा की मुख्य बाजार में दिन में चौपहिया वाहन ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन प्रशासन इस शो के लिए सभी नियमों को दरकिनार करने पर तुला है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा मुख्य बाजार में चौपहिया वाहन ले जाने की छूट मिल रही है, तो आम जनता को ऐसी छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा अपने चुनाव की तैयारी कर रही है। सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को हर हथकंडा अपनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *