HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी

Bageshwar News: पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सरयू पुल पार्किंग पर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीसीटवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बावजूद चोरों के हौंसले बुलंद हैं।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सरयू पुल के पास गिरीश चंद्र पांडे पुत्र घनश्याम पांडे चाय की दुकान चलाते हैं। बीते बुधवार की शाम वह लगभग आठ बजे दुकान बंद कर घर निकल गए। वह नुमाइशखेत में रहते हैं। दुकान से वहां की दूरी महज दो सौ मीटर है। बाइक संख्या यूके 04 एम-8523 को पार्क कर गए। वाहन के कागज वह अपने साथ घर ले गए। बाइक का हैंडल भी लाक था। गुरुवार की सुबह वह छह बजे दुकान खोलने पहुंचे। दूध और अन्य सामान के लिए बाइक के पास पहुंचे। लेकिन वहां से बाइक गायब मिली। उन्होंने कठायतबाड़ा, स्टेशन, तहसील रोड समेत अन्य हिस्सों में काफी खोजबीन की। सरयू नदी किनारे भी खोजा। थक हार कर वह दोहपर बाद कोतवाली पहंचे और तहरीर दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments