शर्मनाक: 10वीं की छात्रा से कार में सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ADVERTISEMENTS
कपकोट तहसील क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला समाने आया है। पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
कपकोट पुलिस के अनुसार परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया की पुत्री ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। जिसके बाद वह थाने में आए हैं। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। घटना की जांच सभी कोणों से की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।