अल्मोड़ा नंदादेवी महोत्सव: भूमर, फाग व ठोड़ा नृत्यों ने मंच पर बिखेरी बहुरंगी छटा

👉 स्टार नाइट में गायक कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर👉 नंदादेवी और एडम्स प्रांगण में विविध कार्यक्रमों ने मचाई धूम👉 महिला झोड़ों,…

अल्मोड़ा नंदादेवी महोत्सव: भूमर, फाग व ठोड़ा नृत्यों ने मंच पर बिखेरी बहुरंगी छटा

👉 स्टार नाइट में गायक कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
👉 नंदादेवी और एडम्स प्रांगण में विविध कार्यक्रमों ने मचाई धूम
👉 महिला झोड़ों, भजनों व बच्चों के नृत्य ने लगाए चार चांद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पौराणिक नंदादेवी महोत्सव के तहत शनिवार रात स्टार नाइट में कलाकारों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां स्टार गायकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं हरियाणा के कलाकारों ने भूमर नृत्य व फाग नृत्य तथा हिमांचल के कलाकारों ने ठोड़ा नृत्य व प्रात नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और खूब तालियां बटोरी।

अल्मोड़ा नंदादेवी महोत्सव के तहत गत शनिवार रात एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रांगण में मेला सह संयोजक संजय शाह (रिक्खू) की अध्यक्षता एवं सह संयोजक दिनेश मठपाल, आशुतोष भट्ट के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला चला। रात 7 बजे से छात्र- छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत दीं। इसके अलावा स्टार नाइट के नामचिन कलाकार जितेंद्र तुमक्याल एवं सीमा विश्वकर्मा ने अपने गीतों से दर्शकों में धमाल मचाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने किया। मेला समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं स्टार गायक कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, कैलाश गुरुरानी, चंद वंशज के राजा भैया, अजय वर्मा, मनोज जोशी आदि कई गणमान्य मौजूद रहे।

दूसरी ओर रात निर्धारित कार्यक्रमानुसार मां नंदा देवी मंदिर में चंद वंशज के युवरानी कामाक्षी सिंह एवं परिवारजनों ने परंपरागत तरीके से अधिष्ठात्री कुलदेवी की पूजा की। नंदादेवी मंदिर परिसर के मंच पर रात 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिनका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। आडिशन से चयनित जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने मंच पर मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गीता मेहरा, माधुरी कैड़ा, सौम्या कांडपाल रहीं। प्रतियोगिता में रिद्धिमा बिष्ट एवं कविता पांडे प्रथम, भूमिका अग्रवाल द्वितीय व अनिका तृतीय रहीं जबकि काव्य पाठक चौथे नंबर पर रहे। इसके बाद स्टार नाइट सांस्कृतिक धरोहर के पुरोधा स्व. विजेंद्र लाल शाह की स्मृति में चिरंजीव वर्मा द्वारा प्रायोजित की गई। स्टार नाइट में गायक कलाकार अनिल रावत व महिपाल सिंह मेहता ने अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जितेंद्र लोक कला सांस्कृतिक ग्रुप, हरियाणा ने भूमर नृत्य एवं फाग नृत्य और नीतिका सुर संगम कला मंच राजगढ़, सिमोर, हिमाचंल ने ठोड़ा नृत्य व प्रात नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं संचालन ताराचंद्र जोशी, परितोष जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिति के एलके पंत, मीडिया प्रभारी अमरनाथ सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहरा, कुलदीप मेर, राजकुमार बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट, नरेंद्र वर्मा, अनूप शाह, संतोष मिश्रा, ललित मोहन शाह, रविंद्र बचकोटी, अनूप शाह, राजेंद्र बिष्ट, रवि गोयल जीवन गुप्ता, चिरंजीवी वर्मा, नमन बिष्ट व राजेश पालनी आदि मौजूद रहे।

इधर आज रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से महिला झोड़ों ने धूम मचाई। झोड़ों की शानदार प्रस्तुति करते हुए महिलाएं मल्ला महल से नंदादेवी मंदिर परिसर तक पहुंची। इस कार्यक्रम की प्रायोजक गीता मेहरा रहीं। मल्ला महल में महिला झोड़ा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल महासचिव भैरव गोस्वामी ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। झोड़ा दल में सर्वदलीय समिति खोल्टा, मां दुर्गा शक्ति इंदिरा कॉलोनी, मां नंदा सर्वदलीय समिति घुश्मेश्वर, महिला समिति ढुंगाधारा, वैभव श्री मां नंदा स्वयं सहायता समूह, ऑफिसर हॉस्टल डुबकियां, खत्याड़ी टीम, देवी मंदिर खत्याड़ी, सरकार की आली, सयूनराकोट, सैनिक कॉलोनी माल, आदर्श कॉलोनी माल, आंचल दल, सैम मंदिर खत्याड़ी व रैलापाली के दलों ने हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन नंदादेवी मंच पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी समेत पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन सिंह लटवाल, समिति के सलाहकार दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, खेल संयोजक हरीश कनवाल, अरविंद जोशी, रीता दुर्गापाल, मोहन कनवाल, डा. रमेश लोहुमी, हरीश बिष्ट, जगत तिवारी डि० निर्मल जोशी,नीरज पंत, गंगा जोशी, हेमलता वर्मा, कुलदीप मेर, नमन बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं नंदादेवी मेला कमेटी के तत्वाधान में आज खेल प्रतियोगिता के संयोजक हरीश कनवाल नेतृत्व में सुबह चौघानपाटा से रघुनाथ सिटी मॉल तक 14 वर्ष तक के बच्चों की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई।अपराह्न विद्यालयी छात्र—छात्राओं की नृत्य प्रतियोगिता व महिला भजन एवं संस्कार गीत का कार्यक्रम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *