HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: तीनों वर्गों में भिकियासैंण ब्लाक ने जमाई धाक

अल्मोड़ा: तीनों वर्गों में भिकियासैंण ब्लाक ने जमाई धाक

👉 हवालबाग में बालिकाओं की जिला स्तरीय बालीवॉल प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा:आयु वर्ग अण्डर—14, अण्डर—17 व अण्डर—19 के बालिकाओं की जिला स्तरीय बालीवॉल प्रतियोगिता आज खेल मैदान हवालबाग में हुई। जिसमें तीनों वर्गों में भिकियासैंण ब्लाक के खिलाड़ियों ने पहला स्थान बनाकर धाक जमाई।


जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आयु वर्गों में भिकियासैंण ब्लाक प्रथम रहा जबकि अण्डर-19 व अण्डर—14 में भैसियाछाना ब्लाक द्वितीय तथा अण्डर—17 में स्याल्दे ब्लाक द्वितीय रहा। इसके अलावा अण्डर—19 में स्याल्दे, अण्डर—17 में ताकुला व अण्डर—14 में ताड़ीखेत ब्लाक तीसरे नंबर पर रहे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अशोक कुमार, युवा कल्याण विभाग की प्रधान सहायक रजनी वर्मा, संदीप वर्मा, शिक्षा विभाग से धन सिंह धौनी, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा आदि तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कोच व पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments