AccidentRudraprayagUttarakhand

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर हुए हादसे में चली गई दो दोस्तों की जान

Accident News | ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तीन चार दिन पहले हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि, बीती 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या DL14 C 5070 होंडा अमेज(लाल रंग) से 23 वर्षीय जतिन डागर पुत्र तेज सिंह ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली व उसका 26 वर्षीय मित्र विशाल पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए चले थे।

फोन न उठने के कारण घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। जहां परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली।

नदी किनारे सर्च अभियान चलाया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।

विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे की जानकारी किसी को नहीं थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा तीन चार दिन पहले हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub