HomeBreaking Newsदरिंदगी की हद पार — 13 साल की मासूम से दुष्कर्म के...

दरिंदगी की हद पार — 13 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या

मासूम की चीखें भी सुन न सका कोई… गन्ने के खेत में मिला लहूलुहान शव

सीएनई रिपोर्टर। उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक शांत गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब महज 13 साल की मासूम बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। कक्षा 8 में पढ़ने वाली यह बच्ची रोज की तरह घर से निकली थी, लेकिन लौटकर कभी नहीं आई।

ADVERTISEMENTSAd

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची खेत में खून से लथपथ पड़ी थी, उसका पजामा खून से सना था, हाथ-पैर तोड़े गए थे और शरीर पर चाकुओं से बने गहरे घाव थे। परिजन जब उसे लेकर जसपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी — डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुष्कर्म के बाद हत्या

सीएचसी जसपुर के चिकित्सक डॉ. आशु सिंघल ने बताया —

“बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था, पेट और हाथों पर कई गहरे घाव थे, बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूटी हुई थीं। यह दृश्य दिल दहला देने वाला था।”

गांव में फैला मातम, हर आंख नम — गुस्से में फूटा जनसैलाब

इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। किसी का यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी कम उम्र की बच्ची पर कोई इतनी हैवानियत कर सकता है।
गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतर आए और जसपुर-काशीपुर हाईवे को जाम कर दिया।

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक दोषियों को पकड़कर सख्त सजा नहीं दी जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में, जांच शुरू — किसी को नहीं बख्शा जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही जसपुर और आसपास के थानों की पुलिस भारी संख्या में मौके पर तैनात कर दी गई।
सीओ जसपुर दीपक कुमार सिंह ने कहा —

“यह अत्यंत गंभीर मामला है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख, कहा — दरिंदों को फांसी से कम सजा नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आदेश चौहान और बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज पाल भी अस्पताल पहुंचे। आदेश चौहान ने कहा —

“यह सिर्फ एक हत्या नहीं, समाज को झकझोर देने वाली घटना है। सरकार और पुलिस पर दबाव बनाया जाएगा ताकि दोषियों को जल्द पकड़कर फांसी जैसी कठोर सजा दी जा सके।”

मासूम की मौत ने झकझोरा, न्याय की मांग पर अड़े ग्रामीण

13 साल की मासूम की दरिंदगी भरी हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी जाती, उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है, हर आंख नम है — और हर दिल से बस यही आवाज उठ रही है: “उस मासूम को न्याय दो…”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments