शाबास बच्चों : शतरंज प्रतियोगिता में शारदा का शानदार प्रदर्शन

0
शतरंज प्रतियोगिता में शारदा का शानदार प्रदर्शन
शतरंज प्रतियोगिता में शारदा का शानदार प्रदर्शन

➡️ वर्णिका डालाकोटी विजेता, वर्णिका भोज रही उप विजेता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शतरंज प्रतियोगिता में एक बार फिर शारदा पब्लिक स्कूल (Sharda Public School Almora) के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हल्द्वानी में हुई सातवीं लिटिल मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल की वर्णिका डालाकोटी विजेता और ​वर्णिका भोज उप विजेता रही।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के विकास होटल डोलमार में हुई प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से शारदा पब्लिक स्कूल के अलावा हल्द्वानी, नैनीताल, रूद्रपुर सहित विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान Chess के कई रोचक मुकाबले हुए।

Varnika Dalakoti Winner and Varnika Bhoj Runner-up

बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा ​वर्णिका डालाकोटी प्रथम स्थान तथा वर्णिका भोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर हल्द्वानी की छात्रा इशिका बंगारी रही। प्रतियोगिता का आयोजन नीरज साह की टीम द्वारा किया गया।

इसके अलावा ओपन वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र देवाशीष साह, ईशान शर्मा, जागृत कांडपाल ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।विद़यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वि​नीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में खुला ‘खेल अकादमी’, ओपन टू ऑल

प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में ‘खेल अकादमी’ भी खुल चुका है। जिसमें तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस, शतरंज, फुटबॉल, योगा, ताइक्वांडो आदि गतिविधियां प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि उक्त गतिविधियों में स्कूल के छात्र—छात्राओं द्वारा जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। खेल अकादमी में विद्यालय के छात्र—छात्राओं के साथ—साथ दूसरे विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं।

यूपी के लाल ने जीती यह प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS