HomeBreaking NewsBear Attack: भालू के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, खौफ में...

Bear Attack: भालू के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, खौफ में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह बोरागांव तोक कॉपा की 45 वर्षीय बसंती देवी पर भालू ने हमला (Bear Attack) कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है। पिछले दो महीनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जब भालू ने इंसानों पर हमला किया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

घास काटते वक्त झपटा भालू

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बोरागांव तोक कॉपा (तल्ला जोहार) की रहने वाली बसंती देवी शाही (45 वर्ष) पर भालू ने हमला कर दिया। महिला घर के पास घास काट रही थी, तभी अचानक भालू ने उस पर झपट्टा मारा। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बसंती देवी घर पर अकेली रहती थीं। उनके पति त्रिलोक सिंह कंपनी में बाहर कार्यरत हैं, जबकि दोनों बेटे भी काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

क्षेत्र प्रमुख कविता महर और क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि ग्रामीणों को भालू के आतंक से राहत मिल सके।

इससे पहले भी मुनस्यारी तहसील के मेसरकुंड में एक पशुपालक कुंदन सिंह खत्री पर भालू ने हमला कर दिया था। कुंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन साहस दिखाते हुए उन्होंने भालू से भिड़कर अपनी जान बचाई थी। वहीं हाल ही में पिथौरागढ़ के थलकेदार जंगल के पास चामी गांव में भी एक भालू के घुसने से ग्रामीणों में डर फैल गया था।

चार साल का है हमलावर भालू

इधर घटना के बाद वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद भालू को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। डीएफओ आशुतोष सिंह के अनुसार, पकड़ा गया भालू लगभग चार वर्ष का है और जंगल से भटककर आबादी में पहुंच गया था। वन विभाग ने भालू का प्राथमिक इलाज कर उसे निगरानी में रखा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments