HomeBreaking Newsपास में है कीमती मोबाइल तो रहें सावधान, शहर में झपट्टामार सक्रिय

पास में है कीमती मोबाइल तो रहें सावधान, शहर में झपट्टामार सक्रिय

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 सिनेमा हॉल के पास से झपट ले गए आमिर का मोबाइल

अगर आप भी जहां-तहां अपना मोबाइल कान में लगा बात करते चलते हैं। या फिर सेल्फी लेने के शौकीन हैं, तो सावधान रहें। इन दिनों शहर में झपट्टामार गिरोह (Mobile Snatchers) सक्रिय है। जो कभी भी आपके हाथ से कीमती मोबाल झपट फरार हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि नैनीताल व उधम सिंह नगर जनपद में अकसर लोगों के कीमती मोबाइल झपट लिए जाने की सूचना मिल रही है। अकसर झपटमार ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं, जो कुछ लापरवाह किस्म के होते हैं। इसलिए जरूरी है कि यदि आप सड़क पर चल रहे हैं तो अपने चारों ओर नजर रखें।

किच्छा में एक ऐसी ही वारदात हुई। मोबाइल पर बात कर रहे युवक से झप्पटा मार बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आमिर अली पुत्र छोटे शाह निवासी वार्ड 18 सिरौलीकला ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बीती 06 जुलाई की रात वह अनुपम सिनेप्लेक्स (Anupam Cineplex: Kichha) के निकट खड़ा था। जहां वह अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था।

इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर उसका मोबाइल छीन लिया। फिर यह लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग व पूछताछ के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Haldwani : गौशाला आए व्यक्ति को सांप (Snake) ने काटा, अस्पताल में मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments