HomeCNE Specialनालागढ़ न्यूज: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में खुला दा पीर रिकॉर्डिंग स्टूडियो

नालागढ़ न्यूज: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में खुला दा पीर रिकॉर्डिंग स्टूडियो

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नालागढ। हिमाचली कलाकारों को अब रिकॉर्डिंग करवाने के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब दा पीर रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुल चुका है। स्टूडियो के शुभारंभ समारोह में एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्टूडियो का विधिवत शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTSAd

एसडीएम ने स्टूडियो संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचली पंजाबी टच के रूप में नए-नए गाने स्टूडियो के माध्यम से सुनने को मिलेंगे और कलाकारों का भी हौसला बढ़ेगा । शुभारंभ समारोह में पंजाब के मशहूर सूफी गायक फिरोज खान, गुरबक्श, शोंकी जेली व भूपिंदर गिल अन्य कलाकारों ने भी अपनी अपनी उपस्थिति दी। और मंच के माध्यम से सूफियाना अंदाज में गाने गाते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया।


आपको बता दें कि हिमाचल के कलाकार पहले जब भी अपना गाना रिकॉर्ड करवाना चाहते थे तो उन्हें पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली आदि राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब हिमाचल के नालागढ़ में ही रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुल चुका है और उन्हें रिकॉर्डिंग करवाने के लिए बाहरी राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । हिमाचली कलाकार अपने ही प्रदेश में अपनी आवाज को रिकॉर्ड करवा पाएंगे और उन गानों को रिलीज भी करवा पाएंगे ।

नालागढ़ में रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुलने के बाद हिमाचली कलाकारों में खुशी का माहौल है कलाकारों का कहना है कि अब नालागढ़ में रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुलने के कारण उन्हें अपने गाने रिकॉर्ड करवाने में काफी आसानी होगी इसी के चलते स्टूडियो के मालिक पम्मी ढाढी एवं पवन प्रिंस को कलाकारों ने बधाइयां दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments