HomeUttarakhandAlmora…बहुत याद आये गिर्दा, जन गीतों के माध्यम से दी गई भावपूर्ण...

…बहुत याद आये गिर्दा, जन गीतों के माध्यम से दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

⏩ पुण्यतिथि पर ‘गिर्दा’ स्मृति समारोह समिति की ओर से कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad

⏩ उलोवा के वरिष्ठ नेता पूरन चन्द्र तिवारी सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ उलोवा नेता पूरन चंद्र तिवारी को किया गया सम्मानित

गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जन गीतों के माध्यम से गिर्दा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उलोवा के वरिष्ठ नेता पूरन चन्द्र तिवारी को गिर्दा स्मृति समारोह की ओर से सम्मानित भी किया गया।

यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गिर्दा को उनके गीतों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूली बच्चियों के जनगीतों से हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए आयोजन समिति के सदस्य दयाकृष्ण कांडपाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर उलोवा के वरिष्ट नेता पूरन चन्द्र तिवारी को गिर्दा स्मृति समारोह की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आगाज वरिष्ठ रंगकर्मी व पत्रकार नवीन बिष्ट ने गिर्दा के गीत ”ततुक नि लगा उदेख घुनन मुनई न टेक” गीत से की। उनके साथ ईश्वर दत्त जोशी, नारायण सिंह थापा, दीपक भौर्याल व दीपक भौर्याल, नीरज भट्ट ने संगत की। राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर की छात्राओं ने ”उत्तराखण्ड मेरी मातृभूमि” गाकर सबका मन मोह लिया।

समारोह मे मुख्य वक्तव्य देते हुए उलोवा के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि आंदोलन व सड़कों पर गाये गये गीतों ने गिर्दा को जनमानस में लोकप्रिय बना दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड़ के बीस वर्षीय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य के पहाड़ आज भी उपेक्षित हैं। हेलंग में आज भी अपने परंपरागत वनों से घास लाने पर महिलाओं को थाने में बिठाया जा रहा है, जिसके खिलाफ पूरे प्रदेश मे आक्रोश फैला।वर्तमान में भर्ती घोटाले की जो परत दर परते खुल रही है वह अंतहीन सिलसिला है। कार्यक्रम में कुणाल तिवारी ने वर्तमान समय में हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रकाश डालते हुए संगठित होने पर बल दिया।

पहरू के संपादक हयात रावत ने गिर्दा की साहित्यिक पुष्टभूमि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गिर्दा की धर्मपत्नी ने उनके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि आज के समय में लोगों ने सामाजिक सरोकारों से मुंह मोड़ लिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला ने गिर्दा के व्यक्तित्व, कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके साथ बिताये कुछ संस्मरणों को भी साझा किया। इसक अलावा तुहिन तिवारी, विनय किरौला, जगदीश जोशी, आनंदी वर्मा, अजय मित्र सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में अध्यक्षता रेवती बिष्ट ने तथा संचालन दीपा तिवारी ने किया। इस अवसर पर आप पार्टी के आशीष जोशी, संजय पांडे, उदय किरौला, जंग बहादुर थापा, नवीन बिष्ट, आनंदी वर्मा, मनराल साहित्यिक समिति की ओर से दीपक मनराल, चंदन नेगी, प्रमोद डालाकोटी, जगदीश जोशी, मनोज भट्ट, कुणाल तिवारी आदि ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम में साहित्य, लोक कला, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments