HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 31 जुलाई को प्रात: 8 बजे से होगी मतगणना, डीएम...

बागेश्वर : 31 जुलाई को प्रात: 8 बजे से होगी मतगणना, डीएम ने ली बैठक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अशीष भटगाई ने आरओ, एआरओ और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मतगणना केंद्र पर की जाने वाली तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर दिशा—निर्देश दिए। बताया कि मतगणना 31 जुलाई को प्रातः 08 बजे से होनी है। बागेश्वर ब्लॉक की मतगणना बीडी पांडेय परिसर में व गरुड़ व कपकोट ब्लॉक की मतगणना संबंधित ब्लॉक सभागार में होगी।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि मतगणना मतदान प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए ट्रेनिंग को गंभीरता से लें। लापरवाही से विवाद की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने सभी कार्मिकों को हैंडबुक का अच्छे से अध्ययन करने ,पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने, सभी प्रपत्र भरने का अच्छे से अभ्यास करने के साथ ही आयोग के नियमों के हिसाब से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि अभी भी किसी के मन में शंकाएं हैं वे बेझिझक मास्टर ट्रेनरों/आरओ, एआरओ से पूछकर उनका निदान करा लें।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 31 जुलाई को प्रातः 08 बजे से होनी है। बागेश्वर ब्लॉक की मतगणना बीडी पांडेय परिसर में व गरुड़ व कपकोट ब्लॉक की मतगणना संबंधित ब्लॉक सभागार में होगी। मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए बागेश्वर में 24 तथा कपकोट व गरुड़ में 14-14 टेबलें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मतगणना केंद्र पर प्रवेश के लिये प्रशासन की ओर से जारी पास अनिवार्य होंगे।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर सी तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, एडीईओ प्रेम प्रकाश, दीप जोशी सहित सभी आरओ, एआरओ और नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments