बागेश्वर। आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 99 लोगों के सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 7594 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 183 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 159 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डा. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से शेष 23 संक्रमित मरीजों में से 10 मरीजों का उपचार रानीखेत, तथा 13 मरीजों का कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में ईलाज किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 1 नए केस आए हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


