HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : मुख्य कृषि अधिकारी पर फायर झोंकने वाला उन्हीं का चालक...

बागेश्वर : मुख्य कृषि अधिकारी पर फायर झोंकने वाला उन्हीं का चालक निकला

ADVERTISEMENTS

✒️ गिरफ्तार, बोला, तनाव में आकर उठाया कदम

बागेश्वर| मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर फायर झोंकने वाला उनका चालक था। वह अवकाश के दिन भी ड्यूटी से तनाव में था। जिसको लेकर दो दिन पूर्व फोन पर भी अधिकारी से उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बीते पांच फरवरी को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा, स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चौरासी ने प्राथमिकी दी। कि बीते चार फरवरी की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल आया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आरोपित के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया। आरोपित 39 वर्ष का है। उसे मेहनरबूंगा के समीप समण ग्वल मंदिर पर गिरफ्तार किया गया। 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने यह बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

एसपी ने कहा कि आरोपित सरकारी वाहन चालक उमेश कनवाल पुत्र दीवान सिंह, निवासी ढूंगा-पाटली, जिला बागेश्वर की विवेचना उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह के सुपुर्द की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का ईमान भी घोषित किया गया है।

चालक का अपराधिक इतिहास

कृषि विभाग के आरोपित चालक के विरुद्ध 2019 में धारा 307, 323, 504, 506 और 2020 में 323, 504 और 506 के दो मुकदमे दर्ज थे। न्यायालय ने उसे सभी मामलों में बरी किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, तारा गढ़िया शामिल थे।

आज 7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 देशों में तबाही; 521 मौतें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments