HomeUttarakhandNainitalAwareness Program: युवाओं ने डिटेल में जाना क्या है साइबर क्राइम

Awareness Program: युवाओं ने डिटेल में जाना क्या है साइबर क्राइम

ADVERTISEMENTS

✒️ राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में जागरूकता कार्यक्रम

बेतालघाट। नेहरू युवा केंद्र नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय, बेतालघाट में एक दिवसीय विषय आधारित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक करना तथा साइबर क्राइम से बचने की जानकारी देना रहा।

राजकीय बेतालघाट महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

इस दौरान कार्यक्रम में बेतालघाट के विभिन्न ग्रामों से 70 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या स्मिता सिंह व बेतलघाट थाने से उप निरीक्षक मेहनाज अंसारी उपस्थित रहे। साथ ही संदर्भ व्यक्ति के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सहायक पूजा रावत, स्पोर्ट्स टीचर विवेक कुमार व नवीन भंडारी उपस्थित रहे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया द्वारा युवाओं को कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि हमारे समाज और दैनिक जीवन से जुड़े चीजों पर युवाओं का मार्गदर्शन करना है ताकि वे अपने जीवन में उन्हें अपना सके और दूसरो का भी मार्गदर्शन कर सके।

पूजा रावत ने बैंक से संबंधित जानकारी दी तथा वित्तीय धोखाधड़ी और उसके निवारण भी बताए। उपनिरीक्षक मेहनाज अंसारी ने साइबर कानून और साइबर फ्रॉड के विषय में जानकारी दी। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के विषय में भी बताया व युवाओं को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्य स्मिता सिंह ने भी युवाओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया में डालने से बचने व इसके दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया द्वारा अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बबीता बोहरा द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय एवं बबिता, छात्र संघ सचिव संदीप भंडारी, कोषाध्यक्ष ललिता एवं उपसचिव हर्षित रावत उपस्थित रहे।

पालिका में जबरदस्त हंगामा, पढ़ें यह खबर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments