बागेश्वर ब्रेकिंग : तमंचे व कारतूस के साथ तरसाल पतियासार का पप्पू गिरफ्तार

0
Pantnagar: Accused of raping a teenage girl arrested
सांकेतिक फोटो

बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने तरसाल पतियासार निवासी एक युवक को 12 बोर के एक तमंचे और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम एवं कानून-शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध जारी निर्देशों के दृष्टिगत कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम को लगातार गश्त करने व संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार सलिंग पुल के पास तरसाल पतियासार निवासी 32 वर्षीय लाल सिंह टाकुली उर्फ पप्पू पुत्र आन सिंह टाकुली पूछताछ व जांच के लिए रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 12 बोर का एक तमंचा व उसके दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। उसे आज अदालत में पेश किया गया। टीम में एसआई लोकेश रावत व पुलिस का जवान कुंदन खन्ना शामिल थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS