बागेश्वर ब्रेकिंग : हल्द्वानी से स्मैक ला रहे दो युवक दबोचे, एक हल्द्वानी तो दूसरा कपकोट का रहने वाला

0

बागेश्वर। हल्द्वानी से स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने द्यांगड़ बाईपास पर दबोच लिया। इनमें से एक युवक हल्द्वानी का रहने वाला है जबकि दूसरा कपकोट के गैरखेत का रहने वाला है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बागेश्वर पुलिस के अनुसार कल द्यांगड़ बाईपास के पास पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक केवीएम स्कूल के नजदीक हीरानगर हल्द्वानी में रहने वाला पंकज मणि शर्मा है। उसके पास से 4.36 ग्राम स्मैक मिली। जबकि दूसरे युवक कपकोट के गैरखेत निवासी नीरज कपकोटी के पास 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस युवक पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमें चल रहे हैं। जबकि हल्द्वानी से युवक का आपराधिक इतिहास पुलिस निकलवा रही है। पुलिस टीम में उ. नि. कृष्ण गिरी, कानि. भगत सिंह पांगती, भुवन चन्द्र, सुनील बहुगुणा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS