बागेश्वर। किसान कानूनों के खिलाफ देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में और बजट के खिलाफ बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में नारे बाजी के साथ प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन किया ।बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि बजट आम आदमी के हक में नहीं है । कांग्रेस इस बजट का विरोध करती है। भाजपा के राज में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली, पानी की दरों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। महंगाई से जनता त्रस्त हो है।लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार को निकम्मी करार दिया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि सरकार के इस प्रकार के रवैए और सरकार के जनता विरोधी फैसलों का पूरी तरह से विरोध करते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, बाल कृष्ण बालम, अंकुर उपाध्याय,पंकज परिहार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
बागेश्वर न्यूज : लोकतंत्र की हत्यारी सरकार तानाशाही बंद करें :फर्स्वाण
By DEEPAK ADMIN
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

