बागेश्वर : सरयू—गोमती संगम पर जवान संजीव चौबे को दी गई अंतिम विदाई

0
जवान संजीव चौबे को दी गई अंतिम विदाई
सरयू—गोमती संगम पर जवान संजीव चौबे को दी गई अंतिम विदाई

हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे में हुई थी दोनों की मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले सेना के जवान संजीव कुमार चौबे की पार्थिव देह को आज सरयू—गोमती संगम पर अंतिम विदाई दी गई। वहीं, इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यापारी गौरव जोशी का भी अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

ज्ञात रहे कि हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे में बागेश्वर के कारोबारी गौरव जोशी और सेना के जवान संजीव चौबे की मौत हो गई थी। यह हादसा मंगलवार तड़के तीन पानी के पास हुआ था। इनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई थी। मंगलवार देर रात दोनों के शव बागेश्वर पहुंचे। आज सुबह दोनों की शव यात्रा अलग—अलग जगह से निकली।

सेना के जवान तथा व्यापारी को बुधवार को सरयू-गोमती संगम पर अंतिम विदाई दी गई। फौजी को सिंगल रेजीमेंट कौसानी के जवानों ने सलामी दी। शोक में शस्त्र उल्टे किए। पुष्प चक्र अर्पित किए गए। उनके दादा माधवानंद चौबे तथा चाचा दामोदर चौबे ने मुखाग्नि दी। स्वजन के अनुसार जवान जम्मू कश्मीर में नियुक्त थे। वह अवकाश पर घर आए थे। ड्यूटी में लौटते समय यह घटना हुई। उधर, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यापारी गौरव जोशी का भी आज बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा – दो लोगों की मौत, एक गंभीर

ADVERTISEMENTS