बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर शहर इकाई ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कोरोना काल में बागेश्वर का बाजार सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही खोलने के आदेश जारी करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि शहर के तमाम व्यापारी इस विषय पर एकमत हैं कि कोरोना काल में बाजार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही खोला जाए। जिलाधिकारी बागेश्वर को संबोधित इस ज्ञापन में कहा गया है कि आदेश जारी करने के बाद भी यदि कोई व्यापारी आदेशों का उलंघ्न करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कारावाई की जाए। ज्ञापन में प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी के हस्ताक्षर हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








