देहरादून। कुमाऊं के चंपावत जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां आज दो बजे तक 15 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में आठ केस पॉजिटिव आए हैं। इस तरह आज कुल 23 केस पॉजिटिव आए हैं और अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 929 हो गई है। चंपावत व हरिद्वार में आए सभी पॉजिटिव केस मुंबई से आए प्रवासियों के बताए गए हैं। इसके साथ ही एक अच्छी खबर भी आ रही है। आज कुल 98 कोरोना पॉजिटिव लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया। अब उन्हें सात दिन होम क्वारेंटाइन रहने होगा। प्रदेश में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 5.51 हो गया है।
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

ADVERTISEMENTS



