बागेश्वर। जिले में आज कोरोना के 5 नए केस सामने आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने इस खबर की पुष्टि की है। अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 164 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 10624 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 281 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 197 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 83 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 5 नये केस आये हैं। आज कोविड चिकित्सालय से 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


