बागेश्वर न्यूज : प्रवासी की मदद को डीएम आए आगे, रेस्टोरेंट के लिए 36 घंटे में हो गया बिजली का इंतजाम

0

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार की कुशल प्रशासनिक क्षमता व त्वरित निर्णय से जौलकांडे में प्रवासी ललित लोहुमी के रेस्टोरेंट में 36 घंटे के भीतर विदयुतीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। तीन सितंबर को जिलाधिकारी ने जौलकांडे में प्रवासी युवक ललित लोहुमी के रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया था। इस दौरान रेडक्रास चेयरमैन अशोक लोहुमी, ग्राम प्रधान प्रिया उप्रेती, उप प्रधान नैना लोहुमी ने जिलाधिकारी से रेस्टोरेंट तक दो विदयुत पोल दिलाने का अनुरोध किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए विदयुत विभाग को निर्देश दिए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

36 घंटे के भीतर विदयुत विभाग ने वहां पर पोल लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रवासी को जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा दिए गए सहयोग से जहां प्रवासी की हौसला अफजाई हुई है वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव का विकास होगा। वहीं प्रवासी ने बताया कि विदयुत व्यवस्था होने से रेस्टोरेंट में सायंकाल गुलदार के आतंक से निजात मिलेगी वहीं वह अब नए उत्पाद भी ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा तथा
रेस्टोरेंट की साज सज्जा का कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS