बागेश्वर: कांग्रेसजनों ने बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

👉 क्रांतिकारियों के पगचिह्नों पर चलने का संकल्प👉 अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में…

बागेश्वर: कांग्रेसजनों ने बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

👉 क्रांतिकारियों के पगचिह्नों पर चलने का संकल्प
👉 अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज यहां कांग्रेसियों ने देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने क्रांतिकारियों के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महा नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा। अगस्त क्रांति आंदोलन में वीरगति को प्राप्त हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह दिन ऐतिहासिक है। अंग्रेजी हुकूमत को भारत से विदा करने के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा महात्मा गांधी ने दिया। जो पूरे देश में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों आंदोलनकारियों ने देश की आजादी के लिए आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसे देखकर अंग्रेजी हुकूमत भयभीत हो गई और आंदोलन को क्रूरता से दबाना शुरू किया।

वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी हूकूमत ने आजादी के दीवानों पर लाठियां और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए और कई जेल गए। बावजूद आजादी के दीवानों ने हार नहीं मानी और दृढ निश्चय के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते चले गए। देश को आजादी दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में अगस्त क्रांति के बलिदानियों के कारण ही सांस ले रहे हैं। इस मौके पर कवि जोशी, भुवन भैसोडा, हरीश चंद्र त्रिकोटी, कुंदन गिरी, शैलेंद्र चौहान, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गिरी, नवीन टम्टा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *