HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहे योगी आदित्य नाथ के पिता आनंद सिंह...

ब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहे योगी आदित्य नाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, आज सुबह 10:40 पर ली अंतिम सांस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उन्हें आज ही दिल्ली एम्स से पैतृक गांव पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक के पंच्यूरा गांव में लाए जाने की व्यवस्था की गई थी। उन्हें एयर एंबुलैंस से लाया जाना था लेकिन इस यात्रा पर रवाना होने से पहले ही वे अंतिम यात्रा पर निकल पड़े। आनंद बिष्ट को लीवर की दिक्कत के कारण एक महीने पहले एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। कल उनका डायलिसिस हुआ था। इस बीच रात को उनके निधन की अफवाह फैल गई थी, लेकिन उनके बेटे मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया था कि उनके पिता ठीक है और उन्हें लेकर वे पैतृक गांव लौटने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दस बजकर चालीस मिनट पर आनंद बिष्ट ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों प्रदेशों में शोक फैल गया है। बिष्ट 89 वर्ष के थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments