बागेश्वर उप चुनाव देगा प्रदेश की राजनीति को नया आयाम: करन माहरा

👉🏻 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि…

बागेश्वर उप चुनाव देगा प्रदेश की राजनीति को नया आयाम: करन माहरा

👉🏻 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि बागेश्वर का उपचुनाव प्रदेश की राजनीति को नया आयाम देने वाला है। श्री महरा ने राज्य में कानून व्यवस्था चौपट बताते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में आज तक यह खुलासा नहीं हो सका कि वह वीआईपी कौन था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और कांग्रेस के सत्तासीन होने पर ही भीमराव अंबेडकर सविधान की रक्षा होंगी और पुरानी पेंशन की बहाली होना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होना और सेना की पूर्ववत भर्ती होना संभव हो पाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में पार्टी की आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जीरो टोलेरेन्स की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पताल में चिकित्सक नहीं, विद्यालयों में शिक्षक नहीं, सड़कों में गड्ढे, हर घर नल हैं, तो उनमें जल नहीं है। इसके बावजूद विकास के दावे हो रहे हैं। उन्होंने बिना डरे घरों से निकलकर 5 सितम्बर को बसन्त कुमार के पक्ष में मतदान की अपील की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर है। कुली बेगार का अंत बागेश्वर की धरती से हुआ था। आज भाजपा के अहंकार का खात्मा भी बगेश्वर की जनता करने जा रही है। ये उप चुनाव बागेश्वर की दशा तो बदलेगा ही, इसके परिणाम से ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। देश 1.5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। कांग्रेस की वापसी भविष्य की जरूरत है। कांग्रेस मजबूत होगी, तो आम जनता मजबूत होगी।

विधायक खटीमा व उपनेता सदन प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा स्वाभिमानी है और उसके स्वाभिमान को तोड़ने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता ने मुख्यमंत्री रहते धामी को चुनाव हराकर मुझे विधानसभा में भेजा। ठीक उसी प्रकार आप भी इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को विजयी बनाकर सरकार को कड़ा जबाब दे।विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस जब एकजुट होकर चुनाव लड़े, तब मजबूती से चुनाव जीते है। उन्होंने कहा कि राज्य में दो रेजीमेंट सेंटर है। उन्हें भी बन्द करने की साजिश रची जा रही। कांग्रेस की सरकार आते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश के अंदर बदलाव की शुरुआज 2024 में होने वाली है। उन्होंने कहा कि संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

विधायक हरीश धामी ने कहा कि विकास के नाम पर वोट मांगकर चार बार जिन्हें विजयी बनाकर भेजा, वो बागेश्वर को मुख्यधारा में नहीं जोड़ पाए। उन्होंने कहा कि नफरत व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मतदान कर बसंत कुमार को विजयी बनाये। विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि जन हितों की अनदेखी हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं। इस मौके पर उप नेता विरोधी दल भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र परिहार, भूपेश खेतवाल, गिरीश कोरंगा, भरत फर्स्वाण, सुंदर मेहरा, सिकन्दर पवार, देवेंद्र परिहार, बबलू नेगी, गोपा धपोला, गीता रावल, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत डसीला व संचालन पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *