सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | जिले की तहसील कपकोट अंतर्गत ग्राम काफली-कमेडा ग्रामके तीखधार में ग्रामीणों की 21 बकरियों को मंगलवार की रात तेंदुए ने हमला कर दिया। जिनमें से 16 मरी हुई बकरियां मिली और 5 बकरियां अभी तक लापता हैं।
क्षेत्र पंचायत चामू सिंह देवली द्वारा वन विभाग को दी गयी सूचना में बताया कि हरीश चंद्र सिंह की 12, दान सिंह की 4 बकरियां मृत पाई गई जबकि दान सिंह की 2 और हरीश की 3 बकरियां गायब हैं। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि तेंदूए द्वारा क्षेत्र में आये दिन कुछ ना कुछ नुकसान किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार की रात्रि गांव के 3 लोगों की 21 बकरियों को मार दिए जाने से ग्रामीण डरे सहमे है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए बकरी पालकों को उचित मुआवजे की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।