HomeAccidentUttarakhand : खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत

Uttarakhand : खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत

Uttarakhand News | ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दोनों मृतक बागेश्वर और पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात 9:30 बजे की है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन रात करीब साढ़े नौ बजे शिवानंदी-घोलतीर के बीच अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जहां वाहन में सवार दरपान सिंह (42) पुत्र भीम सिंह, निवासी मल्खाडुंगर्चा और गंगा सिंह (30) पुत्र भीम सिंह, निवासी जेर्थी, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस रौतेला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला सूचना अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त, उनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। यह दोनों लोग देहरादून से बागेश्वर जा रहे थे। साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments