HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : गौशाले से डेढ़ लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बागेश्वर : गौशाले से डेढ़ लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | लोकसभा चुनावों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में शराब की तस्करी बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन भी मादक पदार्थों की तश्करी रोकने के लिए जगह-जगह अभियान चलाए हुए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की एसओजी टीम और आबकारी टीम ने करीब डेढ़ लाख रुपये की अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सुंदर सिंह दानू पुत्र प्रताप सिंह दानू निवासी ग्राम कालो बदियाकोट थाना कपकोट को उसके घर (गौशाला) में रखी 12 पेटी अंग्रेजी शराब व 14 पेटी बियर के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 1,43,239 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments