HomeUttarakhandBageshwarकांडा महोत्सव: कड़ाके की ठंड में कलाकारों बिखेरी सांस्कृतिक छटा, प्रतियोगिताओं की...

कांडा महोत्सव: कड़ाके की ठंड में कलाकारों बिखेरी सांस्कृतिक छटा, प्रतियोगिताओं की धूम

सीएनई रिपोर्टर, कांडा (बागेश्वर)
क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित कांडा महोत्सव में लोक कलाकार छाए रहे। गुरुवार की रात गायक बिन्नी महर, बलबीर राणा, पूरन राठौर के नाम रही। शुक्रवार को मेहंदी, सुलेख, रंगोली तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा स्थानीय स्कूलों की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। यहां लगे स्टॉलों से लोगों ने खरीदारी भी की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रामलीला मैदान में बुधवार की रात लोक गायक बिन्नी महर ने ‘हपूर बजाणी धूर सूरूरूरू बाज की हवा छै सूरूरू’ गाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बलवीर राणा ने ‘ज़िदंगी बहार गोपाल जै भूलूं जै गोपाला’, ‘हिट दे साई बसंती हिट त्यार दगाड़ तवैकई घुमाई ल्यून हाट की बाजार’ आदि गीत गाए। पूरन राठौर ने ‘नंदा हिमाला द दिगौ लाली, कौ जाग हूनल बल त मासी के फूल द दिगो लाली’ गीत गायन किया। वायरल डांस ग्रुप बेरीनाग ने सुंदर डांस करके सभी का मन मोहा। कांडा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, बावजूद इसके देर रात तक पंडाल भरे रहे। गुरुवार को सुलेख प्रतियोगिता हिंदी में माही आर्या राप्रावि कांडा प्रथम, हर्षिता भौर्याल द्वितीय, तथा कृष कांडपाल तीसरे स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता अंग्रेजी वर्ग में भावना, नब्या धपोला तथा अनिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।

सुलेख प्रतियोगिता जूनियर हिंदी में दीक्षा कांडपाल, खुशी कांडपाल, ध्रुव पांडेय, चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग नब्या धपोला, साहिल कुमार, रक्षित, सब जूनियर में सलोनी पिलख्वाल, महक पिलख्वाल, भावेश वर्मा, सीनियर वर्ग पूजा आर्या, दिब्या पंत, मीनाक्षी नगरकोटी, फैंसी ड्रेस में पंखुड़ी नगरकोटी, सागर कुमार, हर्षिता भौर्याल, मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कोमल पांडेय, रिया नगरकोटी, सुहानी आर्या, सीनियर वर्ग में साक्षी साह, कल्पना राणा, दिब्या जोशी, रंगोली प्रतियोगिता में कोमल एवं साथी राबाइंका कांडा, विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा,राबाइंका कांडा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ. विनोद साह, पूरन नगरकोटी, डॉ. नीतू खुल्बे, डा. शालनी पांडेय, भारती ने निभाई।

इस मौके पर महोत्सव पदाधिकारी संरक्षक पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, शेर सिंह धपोला, डॉ. सोहन माजिला, एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, महोत्सव के अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, उपाध्यक्ष किशोरी लाल वर्मा, भूपाल सिंह नगरकोटी, गंगा लाल वर्मा, सचिव दरपान सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह गढ़िया, व्यवस्थापक आनंद सिंह धपोला, जितेन्द्र वर्मा, संयोजक बीरेंद्र सिंह नगरकोटी,शीला रौतेला,आलम मेहरा, अजय साह, नवीन रौतेला, भगवान सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments