नहीं रहे लाखों दिलों पर राज करने वाले कलाकार गूफी पेंटल उर्फ 'शकुनी मामा'
नहीं रहे लाखों दिलों पर राज करने वाले कलाकार गूफी पेंटल उर्फ 'शकुनी मामा'

Gufi Paintal Death: कई दशकों तक हिंदुस्तान की जनता के दिलों पर इन्होंने राज किया है। ऐसे महान कलाकार, बहु चर्चित महाभारत सीरियल के ‘शकुनी मामा’ (सरबजीत गूफी पेंटल) अब हमारे बीच नहीं रहे। 78 साल की आयु में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर तमाम टीवी कलाकारों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

प्रसिद्ध कलाकार गूफी पेंटल (Gufi Paintal) के निधन ने उनके तमाम चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया है। दो दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आज सोमवार की सुबह जब गूफी पेंटल के निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान था। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का यादगार किरदार निभाने वाले, बेहद लोकप्रिय अभिनेता अब कभी नहीं दिखाई देंगे।

बता दें कि शुक्रवार को गूफी पेंटल को अस्पताल भर्ती कराया गया था। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल (Hiten Paintal) ने बताया था कि वे लंबे समय से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हितेन ने इस संबंध में इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में हो रहा है। सप्ताह पूर्व गूफी को फरीदाबाद के एक अस्पताल में एडमिट किया गया था। फिर हालत खराब होने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

गूफी पेंटल का करियर

Gufi Paintal ने ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदार, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी, जय कन्हैया लाल की आदि कई सीरियलों में उन्होंने अपनी दमदार प्रतिभा दिखाई थी। कई हिंदी फिल्मों में भी सशक्त भूमिका अदा की। जिनमें ‘रफूचक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ आदि शामिल हैं। गूफी पेंटल ने 1975 में ‘रफूचक्कर’ से Bollywood debut किया था।

सास, बहू और तकरार – इतनी सी बात पर थाने पहुंचा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here