ब्रेकिंग उत्तराखंड: प्रेमनगर में एमबीए के छात्र ने नाबालिगा का किया अपहरण, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
news
सांकेतिक फोटो

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एमबीए का छात्र की शर्मनाक हरकत सामने आई है। वह नाबालिग का अपहरण कर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रेमनगर में एक महिला फल.सब्जी की दुकान चलाती हैं। शुक्रवार को वह कहीं काम से गई हुई थी। दुकान पर महिला की नाबालिग बेटी व बेटा बैठे थे। कुछ देर में नाबालिग अपने भाई को शौच की बात कहकर गई लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। भाई काफी देर तक इंजतार करता रहा लेकिन जब वह नहीं लौटी तो भाई ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जल्द ही तलाश शुरू कर दी गई।

शनिवार को नाबालिग को एमबीए के एक छात्र के कमरे से बरामद किया गया। पूछताछ में अपहरण के बाद दुष्कर्म का पता चला। जिस पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान उज्ज्वल निवासी गांधीनगर बसरिया पश्चिमी चंपारण, बिहार वर्तमान निवासी शिवपुरी कॉलोनी, प्रेमनगर के रूप में हुई। अपहरण के लिए इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आज उसे आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS