HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की नीलिमा भट्ट बनी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य

अल्मोड़ा की नीलिमा भट्ट बनी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अमन संस्था अल्मोड़ा से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता नीलिमा भट्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) का सदस्य बनी हैं। वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य नीलिमा को राज्यपाल की ओर से उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श पर नीलिमा भट्ट को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा से नीलिमा के अलावा, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चन्द्र कांडपाल, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. पीसी जोशी, लॉ कॉलेज देहरादून के डीन प्रोफेसर राजेश बहुगुणा व चमोली की सामाजिक कार्यकर्ता प्रभा रावत को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सालसा में सदस्य के रूप में नियुक्त नीलिमा का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। अमन संस्था से जुड़ी नीलिमा इससे पूर्व सदस्य जिला बाल कल्याण समिति और जिला दत्तक ग्रहण समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। नीलिमा का चयन सालसा सदस्य के रूप में होने पर अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी, नीमा कांडपाल, जगदीश राम, तुनजा आगरी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments