HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिला कल्याण संस्था ने निर्धन छात्र-छात्राओं को निःशुल्क बांटी कापी-किताब

अल्मोड़ा : महिला कल्याण संस्था ने निर्धन छात्र-छात्राओं को निःशुल्क बांटी कापी-किताब

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में महिला कल्याण संस्था द्वारा समग्र विकास संस्थान लखनऊ के सहयोग से 100 निर्धन छात्र- छात्राओं को निःशुल्क कापी-किताबों को वितरित किया गया। संस्था द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेधावी बच्चों एवं निर्धन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने महिला कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में कराये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी पढ़ाई में और मेहनत कर अपना और स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने स्कूल की समस्याओं के निदान के लिए भी पूर्ण आश्वासन दिया।

उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC में हासिल की 19वीं रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान

स्कूल के बच्चों ने विधायक मनोज तिवारी से विधानसभा की कार्यवाही से संबधित ज्ञान उपयोगी बातों के प्रश्न पूछे, बच्चों को तिवारी ने उत्तर दिये। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय ने बच्चों को पुरस्कृत करने एवं मदद करने के संस्था और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं एवं बच्चों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय एवं संचालन स्कूल के प्रवक्ता दीप जोशी एवं पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये।

UPSC Civil Services Final Result 2021: देशभर में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, अनीता रावत, मंजू रावत, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, गीता साह, आशा पन्त, सरला बिष्ट, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, चन्द्रमणी भट्ट, स्कूल के प्रवक्ता डा. प्रभाकर जोशी, प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार, बीडीसी सदस्य सुन्दर बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, एन डी पाण्डेय, स्कूल के शिक्षक हरीश आर्या, उमा पाठक, ललित मोहन तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, गीता खत्री, महेन्द्र सिंह चम्याल, पीटीए अध्यक्ष गीता देवी, गौरव बिष्ट, गीता पाण्डेय, सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी सहित स्कूल के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

स्टोरी – व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments