सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा एक तरफ जहां अल्मोड़ा के तमाम अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, वहीं कोरोना संक्रमण भी फिर बढ़ने लगा है। आज जनपद में कुल 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 11 केस अल्मोड़ा आस—पास के क्षेत्रों के हैं। जिनमें जोशीखोला, लक्ष्मेश्वर, विवेकानंद पुरी, हीरा डूंगरी से शामिल हैं। 2 उत्तप्रदेश व 1 केस धौलादेवी ब्लॉक का है। आपको बता दें कि यहां वर्तमान में 47 लोग कोरोना संक्रमित हैं। मौजूदा हालात में कोरोना को लेकर शासन—प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की जरूतर है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।