Almora Ropeway : मल्ला महल से पांडेखोला तक हो रोपवे का निर्माण

0
Almora Ropeway

✒️ कभी पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने की थी घोषणा, आज तक नहीं हुआ काम

✒️ डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

Ropeway in Almora : अल्मोड़ा के नागरिकों की यह मांग है कि मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक एक रोपवे का निर्माण किया जाये। इससे नगर की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में कलेक्ट्रेटव तहसील पांडेखोला शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में यदि आम नागरिकों की आवागमन की असुविधा दूर हो जाये तो बड़ी राहत मिलेगी। यह कहना था आज डीएम से मिले जन प्रतिनिधियों व नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल का। जिसमें कई अन्य मुद्दों पर चर्चा के अलावा रोपवे निर्माण का भी सुझाव रखा गया।

उल्लेखनीय है कि पृथक राज्य बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (Chief Minister ND Tiwari) ने अल्मोड़ा नगर से कसारदेवी और पांडेखोला के अलावा स्याहीदेवी के लिए रोप-वे (Ropeway) स्वीकृत किए थे, ताकि नगर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इसके बावजूद यह बहुप्रतीक्षित योजना आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।

Almora Ropeway

भगौलिक दृष्टि से देखा जाये तो ऐतिहासिक मल्ला महल नगर के बीचों-बीच ऊंचाई वाले स्थान पर है। यहां से कई स्थानों के लिए रोपवे (Ropeway) का निर्माण बहुत आसानी से हो सकता है। अल्मोड़ा का यह मल्ला महल सदियों पुराना है। यह कस्बा स्थापना से पूर्व कत्यूरी राजा बैचलदेव के अधीन था। तब नगरको राजपुर नाम से जाना जाता था। वहीं, 17 वीं शताब्दी में चंद राजाओं ने इस शहर पर आधिपत्य जमाया। इतिहासकारों के अनुसार तत्कालीन राजा रूद्र चंद ने अल्मोड़ा के मध्य में मल्ला महल की स्थापना की। वर्ष 1971 में नेपाल के गोरखाओं ने अपने राज्य के विस्तार के लिए अल्मोड़ा पर आक्रमण किया और इस पर अपना कब्जा जमा लिया। आज इस मल्ला महल से तहसील व कलेक्ट्रेट पांडेखोला शिफ्ट कर दी गई है। जिसका उद्देश्य इसे हैरिटेज का स्वरूप देना है। जिस कारण भविष्य में यहां देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन होगा। अतएव यहां से रोपवे का निर्माण भी जन हित में होना चाहिए।

इधर आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’, पूर्व महामंत्री भाजपा कृष्णा सिंह, बद्ररेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी, सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह सतपाल, अतुल पांडेय आदि शामिल थे। मुलाकात के दौरान सर्वप्रथम गैस गोदाम रोड के लिए ज़िला योजना से पैसा देने के डीएम का आभार जताया गया। साथ ही तहसील को लेकर भी वार्ता हुई।

शिष्टमंडल द्वारा लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने हेतु डीएम से आग्रह किया गया। जिसमें सुचारू आवागमन हेतु एक ओर बस गाड़ी की व्यवस्था, लोगों के जलपान हेतु अच्छी कैंटीन खोलने तथा मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक रोपवे की व्यवस्था की मांग की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सड़क चौड़ीकरण व बैंक की ब्रांच खोले जाने का आग्रह भी किया गया। डीएम ने सभी सुझावों को भली-भांति सुना और उनके द्वारा आश्वासन दिया कि इन सुझावों को अमल में लाया जाएगा। लोगों की सुविधाओं के लिए तत्काल कार्यवाही होगी।

क्या आप जानते हैं अल्मोड़ा के प्रसिद्ध पर्यटनस्थल पांडुखोली का इतिहास व धार्मिक महत्व, Click To Read

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें