HomeBreaking NewsBJP की वैतरणी पार लगाने आ रहे मोदी—योगी, शाह ! यह है...

BJP की वैतरणी पार लगाने आ रहे मोदी—योगी, शाह ! यह है स्टार प्रचारकों की सूची

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की वैतरणी पार लगाने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व उप्र. के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दो दर्ज से अधिक स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंच सकते हैं। भाजपा ने ऐसे 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

जिन स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने जारी की है। उनमें नंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभाओं में बहुत सी सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। सूत्र बता रहे हैं कि जिन सीटों में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस की ओर से कड़ी टक्कर दी जा रही है और चुनाव परिणाम प्रतिकूल होने की सम्भावना है। पहले ऐसी सीटों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। भाजपा हर हाल में उत्तराखंड का चुनाव जीतना चाहती है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments