HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सड़क सुरक्षा का संदेश देने निकली जागरुकता बाइक रैली

अल्मोड़ा : सड़क सुरक्षा का संदेश देने निकली जागरुकता बाइक रैली

सीओ अल्मोड़ा व आरटीओ प्रवर्तन ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा बाइक रैली में प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा/यातायात गोपाल दत्त जोशी द्वारा उपस्थित जवानों व जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई गयी।

सीओ अल्मोड़ा/यातायात व आरटीओ प्रवर्तन अनीता चन्द द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रघुनाथ सिटी मॉल से रवाना किया गया। माल रोड, टैक्सी स्टैण्ड, लिंक रोड, जलाल तिराहा, बेस तिराहा, करबला होते हुए वापस रघुनाथ सिटी मॉल पर रैली का समापन किया गया।

रैली में अल्मोड़ा पुलिस के जवानों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व परिवहन विभाग द्वारा बढ़—चढ़कर प्रतिभाग करते हुए बैनर, पोस्टर व पम्पलेटों के साथ ऊर्जावान स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।

बाइक रैली में एआरटीओ श्रीमती रश्मि भट्ट, निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह मेहता, व0उ0नि0 श्री अजेन्द्र प्रसाद,इन्टसेप्टर प्रभारी अल्मोड़ा उ0नि0 श्री सुमित पाण्डे, उ0नि0 श्री धरम सिंह, सहित कोतवाली,पुलिस कार्यालय, यातायात,फायर स्टेशन के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments