HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पथराई आंखों का सपना—जीते—जी देख लूं शहीद बेटे के नाम...

अल्मोड़ा : पथराई आंखों का सपना—जीते—जी देख लूं शहीद बेटे के नाम की सड़क, शहादत के 21 साल बीते, मगर सड़क अधूरी, वृद्ध माता ने डीएम से लगाई गुहार

सीएनई संवाददाता अल्मोड़ा, 28 अगस्त। दावे भले ही बड़े—बड़े हों, लेकिन हकीकत उनकी पोल खोल ही देती है। ऐसा ही एक मामला विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम देवड़ा का है। इस गांव के निवासी कारगिल शहीद हरीश सिंह देवड़ी के नाम पर वर्ष 1999 में दलबैंड से देवड़ा गांव तक करीब 3 किमी सड़क की घोषणा हुई, मगर व्यवस्था की हद देखिए कि यह सड़क 21 सालों में भी पूरी नहीं हो सकी और शहीद की 85 वर्षीय माता गंगा देवी और शहीद की पत्नी को सड़क का काम पूरा करवाने के लिए गुहार लगानी पड़ रही है।
गौरतलब है कि कारगिल शहीद हरीश सिंह देवड़ी के नाम से नाम पर भैसियाछाना ब्लाक अंतर्गत दलबैंड से देवड़ा तक करीब 3 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। बाद में इसका निर्माण शुरू हुआ। यह सड़क करीब डेढ़ किमी बन चुकी है, लेकिन बांकी काम लंबे समय से लटका है। जाबांज हरीश सिंह देवड़ी की शहादत के करीब 21 साल बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी। शुक्रवार को कारगिल शहीद हरीश सिंह देवड़ी की 85 वर्षीय वृद्ध माता गंगा देवी और शहीद की पत्नी सावित्री देवी ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं गांव कुछ युवाओं के साथ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाई कि उनके शहीद पुत्र के नाम से देवड़ा में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाय, जो कब से अधूरी लटकी हैं। उन्होंने इस बात को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद के साथ भी सौतेला व्यवहार हो रहा है। शहीद हरीश सिंह देवड़ी के बड़े भाई बसंत सिंह देवड़ी ने बताया कि ग्राम सभा देवड़ा विकासखण्ड भैसियाछाना में वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हरीशसिंह देवड़ी के नाम पर देवड़ा गांव में सड़क की घोषणा हुई। इसके बाद निर्माण भी हुआ, लेकिन पूर्ण नहीं हो पाया। लम्बी अवधि व्यतीत होने के बाद सड़क निर्माण अधूरा है। उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि ये सड़क 21 सालों में भी पूरी नहीं हो सकी।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि राष्ट्र के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल शहीद हरीश सिंह देवड़ी की माता को अपने जीवनकाल में अपने गांव में अपने शहीद पुत्र के नाम की सड़क को देखने की ललक है। मगर उनका ये सपना साकार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि इस कार्य को प्राथमिकता दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में शहीद की माता गंगा देवी के साथ शहीद की पत्नी सावित्री देवी, भतीजा कृपाल सिंह व हिमांशु देवड़ी, प्रधान प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह देवड़ी, सुरेन्द्र सिंह देवड़ी, संजय भण्डारी, भूपाल सिंह देवड़ी, राकेश देवड़ी, अमित देवड़ी, महेश देवड़ी, मदन सिंह देवड़ी, धन सिंह देवड़ी, इन्द्र सिंह देवड़ी, वीरेंद्र सिंह देवड़ी, मनोहर देवड़ी, डिगंबर देवड़ी, शुभम देवड़ी, मनोज देवड़ी, मटेला अधार के प्रधान गौरव काण्डपाल, मनोज पालनी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments