HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती, 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई,...

अल्मोड़ा: नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती, 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 54 वाहनों के चालान

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस हर तरफ चैकस है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। ऐसे ही निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने दिए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस ने जिले में कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी नियमों को तोड़ने पर 72 व्यक्तियों के खिलाफ निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की है। वहीं हुड़दंग मचा रहे 13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। साथ ही यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने पर 54 वाहनों का चालान किया है।
जनपद पुलिस द्वारा बिना मास्क के बाजार में घूमने वाले 17 व्यक्तियों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले 55 व्यक्तियों के विरूद्व धारा-19 क (1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 7,200 रूपये का संयोजन जमा करवाया। इनके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचा रहे 13 व्यक्तियों के विरूद्व उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 4000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।
यातायात नियम टूटने पर 54 चालान:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने चेकिंग के दौरान दीप कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी मझेड़ा मासी, सोमेश्वर को दोपहिया वाहन संख्या यूके-04एफ-6585 में तीन सवारी बैठाने पर चालक के विरूद्व कार्यवाही की और उसका डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 54 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 45,100 का संयोजन जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments