HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्व. राधा बंगारी की स्मृति में निबंध व कला प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा: स्व. राधा बंगारी की स्मृति में निबंध व कला प्रतियोगिताएं

👉 सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर में आयोजन
👉 प्रतियोगिता में अंजलि व दीपांशु रहे अव्वल

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर के लोअर माल रोड से सटे सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर में बच्चों की निबंध व कला प्रतियोगिता कराई गई। यह आयोजन समाजसेवी एवं कांग्रेस की नेत्री रही स्व. राधा बंगारी की स्मृति में उनके पति रतन सिंह बंगारी के सौजन्य से आयोजित कराई गई। प्रतियोगिताओं में अंजलि व दीपांशु अव्वल रहे।

कांग्रेस नेत्री रही स्व. राधा बंगारी की स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर में पर्यावरण विषय पर निबंध एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। निबंध प्रतियोगिता में अंजलि बिष्ट प्रथम, रहनुमा खान द्वितीय तथा राहुल पाण्डे तृतीय रहे जबकि कला दीपांशु अधिकारी, लक्षिता व विहान बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अव्वल रहे बच्चों को सभी अति​थियों के हाथों शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा​ किशोर पाठक, स्व. राधा बंगारी के पति रतन सिंह बंगारी, पूर्व प्रधानाचार्य डीके जोशी, कुलदीप सिंह बिष्ट आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments