HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : संग्रह अमीन आनंद सिंह बिष्ट सेवानिवृत्ति, भावपूर्ण विदाई

Almora News : संग्रह अमीन आनंद सिंह बिष्ट सेवानिवृत्ति, भावपूर्ण विदाई

✒️ सेवाकाल की करी भरपूर सराहना, तहसील में विदाई समारोह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां अल्मोड़ा तहसील कार्यालय में कार्यरत संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत आनंद सिंह बिष्ट अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गये हैं। इस मौके पर स्टॉफ व राजस्व संग्रह अमीन संगठन अल्मोड़ा की ओर से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। उनके सेवाकाल की भरपूर सराहना करते हुए व्यवहार की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट के द्वारा अपने सेवा काल के दौरान बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किये गये। उनकी कर्तव्यनिष्ठा से सभी कायल हैं। उनहोंने श्री बिष्ट को मृदुभाषी तथा मिलनसार कार्मिक बताया।

संग्रह अमीन आनंद सिंह बिष्ट सेवानिवृत्ति, भावपूर्ण विदाई

विदाई समारोह में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डे, नायब तहसीलदार अल्मोडा़ बालम सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी डंगवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अल्मोड़ा लीला बोरा के अलावा संग्रह अमीन अल्मोड़ा अनिल कुमार जोशी, राजेश गोस्वामी, भुवन चन्द्र उपाध्याय, कैलाश चन्द्र गिरी, बलवन्त सिंह,गोकुल राम, पेशकार हीरा सिंह डसीला, रजिस्ट्रार कानूनगो पूरन राम, ईशा नब्वाब रजिस्ट्रार कानूनगो, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नयाल, राजस्व लेखाकार हेमंत भोज, सेवा निवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विमला मठपाल, मुख्य राजस्व लेखाकार गोविंद सिंह अधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://creativenewsexpress.com/amazing-gift-of-nature-synonymous-with-natural-beauty/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments