HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सीवर लाइन के निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी...

अल्मोड़ा : सीवर लाइन के निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी – मनोज तिवारी

ADVERTISEMENTS
विधायक ने अधिकारियों के साथ सीवर निर्माण कार्य देखा, दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा| अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के तृतीय जोन में सीवर लाईन निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं छूटे क्षेत्रों को सीवर लाईन से जोड़ने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं निर्माण करने वाली कम्पनी के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ रानीधारा सड़क मार्ग, सांई बाबा कॉलोनी और पनियाडियार क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण करके संबधित विभाग के अधिकारियों से रानीधारा सड़क में शीघ्र सीवर लाईन डालने के निर्देश दिये। उन्होंने चेताया कि सीवर लाइन के कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

तिवारी ने कहा कि रानीधारा सड़क मार्ग काफी लम्बे समय से खराब पड़ी हैं और प्रांतीय लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग निर्माण की निविदा भी पूर्ण कर ली है, लेकिन उक्त क्षेत्र में सीवर लाईन नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को सीवर लाईन पड़ने से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 मार्च तक रानीधारा सड़क मार्ग में सीवर लाईन से संबधित निर्माण कार्य अविलम्ब पूर्ण कर लें। उसके बाद सड़क मार्ग में प्रांतीय लोक निर्माण विभाग द्वारा सुधारीकरण एंव डामरीकरण कार्य आरम्भ होने हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने साँई बाबा कॉलोनी, विवेकानन्द स्कूल के ऊपरी आवास एंव पनियाडियार मोहल्ले के प्रत्येक भवन को सीवर लाईन से जोड़ने के विशेष निर्देश विभाग के अधिशासी अभियन्ता को दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण करने वाली कम्पनी के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कडे़ शब्दों में कहा कि महत्वपूर्ण सीवर लाईन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

तिवारी के साथ स्थानीय पूर्व प्रांतीय कांग्रेस सचिव एवं पूर्व पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, एड. हरीश पन्त, पूर्व सांख्यिकी अधिकारी दीप उप्रेती, पूर्व ब्लाक प्रबन्धक अमरजीत सिंह भाकुनी, पूर्व कोषाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद पन्त, हिमांशु तिवारी, जल निगम अधिशासी अभियन्ता संजीव वर्मा, सहायक अभियन्ता डीएस रावत, अपर सहायक अभियन्ता दीपक जोशी, निर्माण कम्पनी के समीर अहमद और लोकेश पाठक आदि मौजूद थे।

बागेश्वर ब्रेकिंग : मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे में झोंक दिया फायर, बाल-बाल बचे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments