HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया झंडा...

अल्मोड़ा : सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया झंडा वितरण

ADVERTISEMENTS

📌 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अधिकारियों का किया अलंकरण

✒️ जिला सैनिक कल्याण व पर्नवास कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सशस्त्र सेना झंडा दिवस यहां जिला सैनिक कल्याण व पर्नवास कार्यालय अल्मोड़ा में समारोहपूर्व मनाया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ.प्रा.) ने डीएम, सीडीओ व एसएसपी का सशस्त्र सेना झंडा लगाकर अलंकरण किया।

जिला सैनिक कल्याण व पर्नवास कार्यालय अल्मोड़ा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम
जिला सैनिक कल्याण व पर्नवास कार्यालय अल्मोड़ा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर एन.सी.सी. के छात्र—छात्राओं ने संपूर्ण शहर में घूमकर सशस्त्र सेना झंडा वितरण किया। साथ ही शहीद सैनिकों के परिवारों हेतु धनराशि एकत्रित की। जिलाधिकारी ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा का स्वागत कर्नल विजय मनराल ने सशस्त्र सेना झंडा अलंकरण कर किया। कर्नल मनराल ने सेवारत, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की शुभकामना दीं।

कयों मनाया जाता है यह दिवस !

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य होते हैं। युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु तथा सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु सहयोग।इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बांटा जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments