दिल्ली में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

0
दिल्ली में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली | दिल्ली के शाहदरा में शनिवार को एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बर्तन कारोबारी सुनील जैन (52) सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार आरोपियों ने फर्श बाजार इलाके में उन पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से 5-6 राउंड गोलियां बरामद की हैं।


ADVERTISEMENTS

हत्या के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। बर्तन कारोबारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शाहदरा DCP प्रशांत गौतम ने बताया कि परिवारवालों से शुरुआती पूछताछ में दुश्मनी या हत्या की धमकी की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केजरीवाल बोले- अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद किया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्तन कारोबारी की हत्या के मामले में गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। उन्होंने कहा- अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।

दुःखद खबर : शादी के 13वें दिन नवविवाहिता की हत्या

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1