व्यापारी नेता सूरज साह के निधन पर कल बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार : देवभूमि

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा ✒️ शोक में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल नगर इकाई…

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा

✒️ शोक में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल नगर इकाई अल्मोड़ा ने पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सूरज साह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही शोक में कल सोमवार 26 दिसंबर, 2022 को एक दिन के लिए बाजार बंदी की घोषणा की है।

शोक सभा को संबोधित करते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीपेश चन्द्र जोशी (देवा भाई) ने कहा कि पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सूरज साह के निधन पर संगठन गहरा शोक प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि सुरेश साह का निधन देहरादून में इलाज के दौरान आज हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके गृह नगर मल्ली बाजार, अल्मोड़ा लाया जा रहा है। दीपेश चंद्र जोशी (देवा भाई) ने बताया कि सूरज साह पूर्व में दो बार व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं एक बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह बेतालेश्वर मंदिर कमेटी के भी अध्यक्ष थे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी देवा भाई, जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, नगर महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, दिनेश जोशी, गणेश चन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष किरन पंत, स्नेहा जोशी आदि ने सूरज साह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि नगर इकाई देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है कि पूर्व अध्यक्ष सूरज साह के निधन पर कल 26 दिसंबर, सोमवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे। उन्होंने समस्त व्यापारी बंधुओं से व्यापारी नेता सूरज साह के निधन पर बाजार बंदी में सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *