अल्मोड़ा : जांच में 6 पदों के लिए 15 नामांकन पाए गए सही

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की चुनाव प्रक्रिया ✒️ अध्यक्ष पद पर एक नामांकन रद्द, कल नाम वापसी सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा | देवभूमि उद्योग…

Almora: Investigation found 15 nominations for 6 posts correct

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की चुनाव प्रक्रिया
✒️ अध्यक्ष पद पर एक नामांकन रद्द, कल नाम वापसी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा | देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के नगर इकाई अल्मोड़़ा की चुनाव प्रक्रिया के तहत तीसरे रोज बुधवार को विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अध्यक्ष पद के एक दावेदार का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि अन्य पर्चे सही पाए गए। कुल 06 पदों के लिए 15 नामांकन हुए हैं।

जांचोपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपेश चन्द्र जोशी का नामांकन देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की सदस्यता रसीद नहीं होने के कारण रद्द कर दिया गया। जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुरुरानी, संजय साह, मो. नौसाद व हिमांशु काण्डपाल, उपाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी, प्रमोद कुमार भीमा, आनन्द सिंह भोज, महासचिव पद पर रोहित साह एंव दीप चन्द्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर मनु गुप्ता एंव चन्द्रा रावत, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित लाल साह एंव हिमाँशु बिष्ट तथा उपसचिव पद पर जय प्रकाश एंव अमन टकवाल के नामांकन पत्र सही पाए गए।

इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि कल नामांकन वापसी होगी। जांच कमेटी में सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, सह-पर्यवेक्षक मनोज सनवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी, सह-चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, अनूप गुप्ता, दिनेश चन्द्र जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, मुख्य मीडिया प्रभारी मनोज सिंह पवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *